गमछा देकर पुजारियों को किया गया सम्मानित

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह की ओर से मां भद्रकाली मंदिर में पुजारियों के बीच गमछा का वितरण कराया गया.

इटखोरी. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांसद कालीचरण सिंह की ओर से मां भद्रकाली मंदिर में पुजारियों के बीच गमछा का वितरण कराया गया. गुरुवार को सांसद प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह ने पुजारियों के बीच गमछा भेंट कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि आज का दिन गुरुजनों के साथ व्यतीत करने का है. उनका आशीर्वाद हर बाधाओं को दूर करता है. मौके पर कैलाश सिंह, रामकुमार सिंह, रतन शर्मा, मृत्युंजय सिंह, गोपाल सिंह, निरंजन सिंह समेत भाजपा कार्यकर्ता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >