जिला परिषद बोर्ड की बैठक में धान क्रय व बिजली बिल का छाया रहा मुद्दा

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

: बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण चतरा. जिला परिषद सभागार में मंगलवार को जिला परिषद बोर्ड की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष ममता कुमारी ने की. बैठक में डीडीसी अमरेंद्र सिन्हा, एसडीओ जहुर आलम, सांसद प्रतिनिधि विनय सिंह समेत कई उपस्थित थे. जिप अध्यक्ष ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा. बैठक में धान क्रय व बिजली बिल का मुद्दा छाया रहा. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक अधिक बिल आने से उपभोक्ता परेशान हैं. कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. इस समस्या का निष्पादन शिविर लगाकर करने का निर्देश दिया. साथ ही अधिक बिल वालों को कनेक्शन काटने के पूर्व 15 दिन की मोहलत देने की बात कही. जिप सदस्य चंद्रदेव गोप ने पैक्सो में धान की खरीदारी नहीं होने से किसानों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया. कहा कि सरकारी दर पर धान की खरीदारी नहीं होने से किसानों को नुकसान हो रहा है. मजबूरन 17-18 रुपये किलो धान बेचना पड़ रहा है. इस पर डीएसओ नीतू कुमारी को अतिरिक्त राइस मिल को टैग कर धान की खरीदारी कराने का निर्देश दिया गया, ताकि किसान अधिक से अधिक धान बेच सकें और जिला का लक्ष्य पूरा हो सके. जिप सदस्यों ने गर्मी को देखते हुए खराब पड़ी जलमीनार व चापानल की मरम्मत कराने का मामला उठाया. इस पर डीडीसी ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर डीएमएफटी फंड से खराब पड़े चापानल व जलमीनारों को दुरुस्त कराया जायेगा. इसके अलावा अन्य जिप सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया. संचालन जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने किया. मौके पर जिला अभियंता एआर रहमान, एनडीसी विनय कुमार, सिमरिया एसडीओ सह डीटीओ महेश्वरी प्रसाद, जिप सदस्य देवनंदन साहू, सुरेश सिंह, सुभाष यादव, रामसेवक दांगी, रोहिणी देवी, रबीता देवी, प्रमुख रोहन साव, धनवा देवी, ममता कुमारी समेत अन्य जिप सदस्य, प्रमुख व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >