प्रतापपुर. सड़क दुर्घटना में घायल प्रतापपुर पंचायत कारूडीह गांव निवासी फुनन भारती (28) पिता नारायण भारती की मौत हो गयी. 11 दिन पूर्व प्रतापपुर-हंटरगंज मुख्य पथ स्थित गोमे गांव में सड़क दुर्घटना में युवक घायल हो गया था. जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद घर लाया गया था. गुरुवार को अचानक उनसकी तबियत बिगड़ गयी. उसे गया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. गांव में मातम छाया हुआ है. मृतक के पत्नी मेहकी देवी के अलावा तीन छोटे-छोटे बच्चे है. वह घर का कमाऊ सदस्य था. उसकी मौत से परिवार को आर्थिक संकट की चिंता सताने लगी है. परिजनों ने सरकार व जिला प्रशासन से मुआवजा की मांग की है.