स्वतंत्रता दिवस समारोह के फुल ड्रेस रिहर्सल का DC और SP ने निरीक्षण किया

चतरा में डीसी और एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों और फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया. सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

चतरा: स्वतंत्रता दिवस के सफल और गरिमामय आयोजन को लेकर गुरुवार को मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल का उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने निरीक्षण किया. इस दौरान विभिन्न परेड टुकड़ियों ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप पूर्वाभ्यास किया.

परेड टुकड़ियों ने किया मार्च-पास्ट का पूर्वाभ्यास

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड टुकड़ियों ने सलामी दी. रिहर्सल में एसएसबी (35 बटालियन), डीएपी, जिला पुलिस बल, गृह रक्षक बल, डीएवी एनसीसी (बॉयज), डीएवी एनसीसी (गर्ल्स) कैडेट्स, इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय चतरा तथा विभिन्न विद्यालयों की टुकड़ियों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप मार्च-पास्ट एवं अन्य गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गान और बैंड प्रस्तुति का भी पूर्वाभ्यास किया.

डीसी-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

रिहर्सल के बाद डीसी और एसपी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया. कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, साज-सज्जा, पेयजल, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, विद्युत एवं ध्वनि व्यवस्था, अग्निशमन, एंबुलेंस तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

समय पर पूरी हों सभी तैयारियां

उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन पूर्ण गरिमा, अनुशासन एवं सुव्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करते हुए शेष तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश

एसपी ने परेड में शामिल टुकड़ियों के पूर्वाभ्यास का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा.

इन स्थानों पर होंगे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम

मालूम हो कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में प्रातः 08:00 बजे, फांसी तालाब स्थित शहीद स्मारक पर 08:15 बजे, पोस्ट ऑफिस मोड़ स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर 08:25 बजे, रेड क्रॉस में 08:30 बजे तथा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह के दौरान 09:05 बजे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. मुख्य समारोह में परेड, राष्ट्रीय गान सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे.

जिला प्रशासन और पत्रकार एकादश के बीच होगा फुटबॉल मैच

मुख्य समारोह के बाद दोपहर 01:00 बजे से 03:00 बजे तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं पत्रकार एकादश के बीच फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाएगा.

अधिकारी और कर्मी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित समेत संबंधित वरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, परेड से जुड़े कर्मी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >