देखते ही बनती है विदेशी पक्षियों की अटखेलियां

ठंड के साथ ही इटखोरी के जलाशयों में विदेशी पक्षियों का आगमन होने लगा है.

इटखोरी. ठंड के साथ ही इटखोरी के जलाशयों में विदेशी पक्षियों का आगमन होने लगा है. बक्सा डैम समेत बड़े-बड़े तालाबों में विदेशी पक्षियों को अटखेलियां करते देखा जा सकता है. इन मेहमान पक्षियों के आगमन से जलाशयों की खूबसूरती बढ़ गयी है. सैकड़ों की संख्या में विदेशी पक्षियों का झुंड तालाबों में तैरते देखे जा सकते हैं. फिलहाल बक्सा डैम इनका बसेरा बना हुआ है. डैम पर पिकनिक मनाने के लिए आनेवाले पर्यटक इन्हें देखकर प्रफुल्लित हो रहे हैं, वहीं सेल्फी भी ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >