फांसी लगा कर किशोरी ने की आत्महत्या

थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि पुलिस हर मामले की गहनता से जांच कर रही है.

प्रतापपुर. प्रतापपुर पंचायत के शिवपुर गांव की 17 वर्षीया एक किशोरी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ गांव पहुंचे और फंदे से उतार कर शव को सदर अस्पताल चतरा भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार, किशोरी का किसी लड़का से प्रेम संबंध था. शुक्रवार को उसके परिजन अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे, तभी किशोरी ने मौका पाकर फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि पुलिस हर मामले की गहनता से जांच कर रही है. सूत्रों के अनुसार, किशोरी के प्रेम-प्रसंग के मामला को दबाने को लेकर पंचायत की गयी थी, जिसमें दंडित भी किया गया था.

बाइक दुर्घटना में युवक घायल, रेफर

गिद्धौर. इंदरा मोड़ के बाजारटांड़ के समीप बाइक दुर्घटना में बंदिया गांव निवासी रीतलाल भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को चतरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज कर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. युवक में मुंह में गंभीर चोट लगी है. बताया गया कि युवक बलबल मेले में शराब का सेवन किया और नशे में धुत्त होकर द्वारी गांव होकर अपने घर बंदिया जा रहा था. इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें युवक घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >