लोयोला एकेडमी में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

चतरा के लोयोला एकेडमी में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

चतरा. चतरा से सटे बभने स्थित लोयोला एकेडमी में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों के सम्मान के साथ हुई. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य समेत विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया. विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद भी लिया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला.

मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक फादर जॉर्ज केसी ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने का कार्य करते हैं. शिक्षक केवल पाठ्यक्रम की शिक्षा नहीं देते, बल्कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों का विकास भी करते हैं. विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके बताये मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए.

मौके पर विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर मुक्ति, सिस्टर सनिला समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 10 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है. मो. तसलीम ने वर्ष 2025 में मार्खम कॉलेज, हजारीबाग से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की थी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >