अपराध मुक्त व नशा मुक्त चतरा बनाना प्राथमिकता होगी चतरा. सदर अनुमंडल कार्यालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय में गुरुवार को सन्नी वर्धन ने चतरा के 22वें एसडीपीओ के रूप में योगदान दिया. उन्होंने निवर्तमान एसडीपीओ संदीप सुमन से प्रभार ग्रहण किया. इस मौके पर नये एसडीपीओ ने कहा कि अपराध मुक्त व नशा मुक्त चतरा बनाना प्राथमिकता होगी. वरीय एसडीपीओ संदीप सुमन व चतरा पुलिस द्वारा किये गये बेहतर कार्य को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा. जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है. नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई की जायेगी. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आम जनता के साथ बेहतर संबंध रखा जायेगा. उन्होंने विधि व्यवस्था को बनाये रखने में आम लोगों से सहयोग की अपील की है. वहीं निवर्तमान एसडीपीओ संदीप सुमन ने कहा कि क्षेत्र के लोगों का प्रेम व सहयोग मिला है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. इस दौरान सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह, पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एससी-एसटी थाना प्रभारी प्रवेश कुमार समेत अन्य ने नये एसडीपीओ को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया. निवर्तमान एसडीपीओ तीन फरवरी 2024 से 21 मई 2026 तक यहां रहे.
22वें एसडीपीओ के रूप में सन्नी वर्धन ने दिया योगदान
अपराध मुक्त व नशा मुक्त चतरा बनाना प्राथमिकता होगी
