परीक्षा में अव्वल प्रदर्शन करनेवाले बच्चे हुए सम्मानित

प्रखंड के राम नारायण प्लस टू उवि में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय आइसीटी चैंपियन का एग्जाम लिया गया.

हंटरगंज. प्रखंड के राम नारायण प्लस टू उवि में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय आइसीटी चैंपियन का एग्जाम लिया गया. इसमें सफल बच्चों को जिला व राज्य भेजने की बात कही गयी. प्रधानाध्यापक अनूप कुमार ने विद्यालय के प्रथम स्थान पानेवाले बच्चों को सम्मानित किया. एग्जाम में नोडल शिक्षक के रूप में डॉ पुरुषोत्तम कुमार, आइसीटी इंस्पेक्टर के रूप में वीरेंद्र कुमार प्रजापति व कुंदन कुमार को बनाया गया. परीक्षा को सफल बनाने में विनय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार दास लगे थे. विभिन्न विद्यालयों के 113 बच्चे ऑनलाइन आइसीटी चैंपियन में शामिल हुए. अच्छे करनेवाले बच्चों को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >