लोयला एकेडमी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस

शहर से सटे बभने में संचालित लोयला एकेडमी में राज्य का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया.

चतरा. शहर से सटे बभने में संचालित लोयला एकेडमी में राज्य का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छात्र-छात्राओं ने नृत्य व गीत प्रस्तुत किये. इस दौरान लोगों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा व दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद किया. इसके बाद झारखंड इतिहास पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया. प्राचार्य सिस्टर मुक्ति ने छात्र-छात्राओं को झारखंड के इतिहास, इसकी समृद्ध परंपराओं व वीर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान की जानकारी दी. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा जैसे महापुरुष की जीवटता, साहस व संघर्ष से प्रेरणा लेने की बात कही. मौके पर सिस्टर इमिलदा के अलावा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >