चतरा-गया जा रही बस को थार से ओवरटेक कर रोका, दो यात्रियों से लूट

चतरा में बदमाशों ने स्टार फिश बस को ओवरटेक कर यात्रियों से रुपयों से भरा बैग लूटा. सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी.

जोरी से अभिमन्यु की रिपोर्ट

जोरी(चतरा). वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के तरवनवा के नजदीक से बदमाशों ने चतरा से गया जा रही स्टार फिश यात्री बस को ओवरटेक कर रोका. बिना नंबर वाली काले रंग की थार से चार बदमाश उतरे और बस में सवार दो यात्रियों से रुपयों से भरा बैग छीन लिया. इसके बाद बदमाश दोनों यात्रियों को अपने वाहन में बैठाकर पोस्तिया मोड़ के पास उतारकर फरार हो गए. सोमवार की सुबह गया से चतरा जाने वाली पहली स्टार फिश बस की है. घटना के दौरान बस में सवार अन्य यात्रियों के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई.

पहले से रेकी करने की आशंका

घटना के बाद आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले से दोनों यात्रियों की रेकी की थी. हालांकि, रेकी कहां से और किस तरह की गई, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

सीसीटीवी फुटेज वायरल

घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है.

पीड़ित के आवेदन पर केस दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पीड़ित यात्रियों से पूछताछ की. थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने मामला की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने तकनीकी कारणों का हवाला देकर नाम उजागर करने से मना करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

ये भी पढ़ें: चतरा में सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बोलेनो, एक युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >