पंचायत समिति की बैठक में विभागों की समीक्षा, अनुपस्थित कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

प्रतापपुर में पंचायत समिति की बैठक में प्रमुख स्मिता प्रकाश ने विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की. योजनाओं के क्रियान्वयन, संक्रमण रोकथाम और रोजगार सृजन पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए.

प्रतापपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख स्मिता प्रकाश ने की, जबकि संचालन बीडीओ ने किया. बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्य और विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित थे. प्रमुख ने राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन विभाग, पेयजल, जेएसएलपीएस, बैंक, खाद्य आपूर्ति, पेंशन, बाल विकास परियोजना, मनरेगा, प्रखंड सहकारिता, पशुपालन और प्रखंड कल्याण समेत विभिन्न विभागों के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की.

संक्रमण रोकने के लिए डीडीटी छिड़काव का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग को संक्रमण की रोकथाम के लिए डीडीटी पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया. वहीं पेयजल विभाग द्वारा लगायी गयी जलमीनारों की मरम्मत कराने और क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाने को कहा गया.

मनरेगा में सुधार पर जोर

बैठक में मनरेगा के कार्यों की भी समीक्षा की गयी. प्रमुख ने मनरेगा कर्मियों को कार्य में सुधार लाने का निर्देश दिया. विभागीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया.

पशुपालन से रोजगार से जुड़ने की दी जानकारी

पशुपालन विभाग के कर्मियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुक गाय, सुअर और बतख पालन कर रोजगार से जुड़ सकते हैं. वहीं कृषि विभाग के उपस्थित बीपीएम ने बताया कि किसानों को दुकानों से मिलने वाला खाद अब क्यूआर स्कैन के माध्यम से कृषि विभाग से उपलब्ध कराया जायेगा.

अनुपस्थित कर्मियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विभिन्न विभागों के कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. मौके पर उपप्रमुख पति हजारी प्रसाद, किशोर यादव, काशिफ रजा, पूनम देवी, पार्वती देवी, शाहिल खान, रामसेवक साव, मुकेश पासवान, रोजगार सेवक मंजीत सिंह, पेयजल जेई अमित कुमार समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >