हंटरगंज. रामनारायण प्लस टू उवि में शुक्रवार को झारखंड की रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अनूप कुमार ने की. मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआइ नीतीश कुमार व रूपेश कुमार शामिल हुए. मौके पर विद्यालय में रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर शिक्षक उमेश कुमार, विनय कुमार सिंह, सोहन प्रजापति, वासिफ रजा, सीमा गुप्ता, आशुतोष कुमार, पप्पू कुमार यादव, यशवंत कुमार के अलावा कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
