1600 मीटर दौड़ में युवक-युवतियों ने दिखाया दमखम

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को पारस डिफेंस एकेडमी की ओर से 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

चतरा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रविवार को पारस डिफेंस एकेडमी की ओर से 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुए. युवतियों के लिए दो ग्रुप व युवकों के लिए एक ग्रुप में दौड़ कराया गया. इसमें सभी ग्रुपों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चौथे स्थान प्राप्त करनेवाले युवक-युवतियों को पुरस्कृत किया गया. एकेडमी के ट्रेनर पारस कुमार, प्रवेश कुमार ने कहा कि नियमित अंतराल में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता करायी जाती है. मौके पर शिक्षक प्रकाश कुमार, रंजीत कुमार, मोबससिर, ट्रेनर योगी स्टार, गौरव रॉक समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >