गोवाखुर्द गांव में कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

श्रद्धालु मंदिर से कलश लेकर बैहर नदी घाट पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश में जल भरा गया.

सिमरिया. प्रखंड की बन्हे पंचायत के गोवाखुर्द गांव में शनिवार को भगवती मंदिर में शतचंडी महायज्ञ को लेकर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में यज्ञाचार्य रामभद्राचार्य बाल योगी जी महाराज के नेतृत्व में गोवा, बन्हे, टिकुलिया व सिमरिया गांव के 1001 श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु मंदिर से कलश लेकर बैहर नदी घाट पहुंचे, जहां विधि-विधान से कलश में जल भरा गया. यहां से सभी नगर भ्रमण करते हुए यज्ञमंडप पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया. महायज्ञ कमेटी के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने बताया कि महायज्ञ 18 से 24 अप्रैल तक चलेगा. संध्याकालीन भजन कीर्तन व प्रवचन का कार्यक्रम होगा. कलश यात्रा में जिप सदस्य देवनंदन साहू, जय प्रकाश सिंह, मुखिया सुधीर कुमार सिंह, सुनीता कुमारी, उपमुखिया जीवन कुमार सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनामिका देवी, यज्ञ समिति सचिव अलख नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष अरुण सिंह, दीपक कुमार सिंह, संरक्षक अंबिका सिंह, गौतम सिंह, जयप्रकाश सिंह, रामलखन सिंह, मनोज सिंह, बिरजू सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, महेश्वरी सिंह, अजीत सिंह, अमरेश सिंह, जितेंद्र सिंह, यशवंत कुमार समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >