जज व डालसा के सचिव ने किया मंडल कारा का निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास ने सोमवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया.

चतरा. जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभु लाल साव व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास ने सोमवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान जेल परिसर, बंदियों से जुड़ी सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. जेल की साफ-सफाई, बंदियों के रहने की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवा, महिला बंदियों की स्थिति समेत अन्य का निरीक्षण किया. इस दौरान जेल प्रशासन को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >