सिमरिया में सामुदायिक भवन से दरवाजा-खिड़की चोरी, ग्रामीणों ने SDO से की कार्रवाई की मांग

सिमरिया के बानासाड़ी गांव में सील सामुदायिक भवन से दरवाजा और खिड़की चोरी होने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

चतरा : जिले के सिमरिया में बानासाड़ी गांव स्थित जलछाजन से निर्मित सामुदायिक भवन से लोहे के दरवाजा-खिड़की खोलकर चोरी किये जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसडीओ को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

कुछ लोगों द्वारा भवन पर अतिक्रमण करने का आरोप

ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड कार्यालय द्वारा वर्ष 2004 में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था. एक वर्ष पूर्व कुछ लोगों द्वारा भवन पर अतिक्रमण का प्रयास किया गया था. इसकी शिकायत एसडीओ व सीओ से की गयी थी. इसके बाद अधिकारियों ने भवन को सील कर दिया था तथा मुखिया को थाना के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया था.

ग्रामीणों ने लगाया आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि अब कुछ लोग सील भवन को तोड़कर दरवाजा-खिड़की खोल रहे हैं. शनिवार को ग्रामीणों ने बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद से शिकायत की. बीडीओ ने स्थल पर पहुंचकर जांच की और सीओ से जानकारी ली. उन्होंने सीओ को अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: मोकतमा के पीएम श्री स्कूल में 20 लाख से बन रहे शौचालय पर सवाल, प्राक्कलन के विपरीत निर्माण का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >