स्कूल खुला, प्रभारी शिक्षक चले गए! बंदिया स्कूल में लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा था बच्चों का मिड-डे मील

गिद्धौर के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बंदिया में शुक्रवार को अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली. विद्यालय प्रभारी के पहुंचते ही चले जाने और बच्चों के लिए लकड़ी के चूल्हे पर मिड-डे मील बनने से ग्रामीणों में रोष है.

गिद्धौर से घनश्याम की रिपोर्ट

गिद्धौर. प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बंदिया में शुक्रवार को विद्यालय संचालन को लेकर सवाल खड़े हुए। जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सहायक अध्यापक बीरेंद्र भुइंया विद्यालय पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद चले गए. विद्यालय पहुंचने पर वहां सहायक अध्यापक पवन कुमार सिंह और रसोइया मौजूद मिले.

इस संबंध में पूछे जाने पर सहायक अध्यापक पवन कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रभारी आए थे और इसके बाद चले गए. वहीं, विद्यालय में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार किया जा रहा था. भोजन बनाने के लिए रसोइया लकड़ी के चूल्हे का इस्तेमाल कर रहा था.

विद्यालय में प्रभारी के जल्दी चले जाने और मध्याह्न भोजन के लिए लकड़ी के चूल्हे के इस्तेमाल को लेकर व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विभाग को ध्यान देना चाहिए. मामले में संबंधित शिक्षा विभाग से जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गयी है.

ये भी पढ़ें: जर्जर आंगनबाड़ी भवन में बच्चों की पढ़ाई, पोषाहार नहीं मिलने से घट गई उपस्थिति

ये भी पढ़ें: स्कूल की चारदीवारी में गड़बड़ी का आरोप, 67 लाख के काम में नींव से लेकर रिंग तक पर सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >