चतरा. चतरा के हंटरगंज प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मणिपुर में लगे दो चापानल दो माह से खराब पड़े हैं. इससे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, मध्याह्न भोजन बनाने में भी दिक्कत हो रही है. विद्यालय में 70 से 80 बच्चे अध्ययनरत हैं.
पानी की समस्या के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
पानी पीने के लिए बच्चों को स्कूल से करीब आधा किमी दूर जाना पड़ रहा है. शिक्षक सुरेंद्र यादव ने बताया कि चापानल की मरम्मत कराने को लेकर कई बार विभाग को जानकारी दी गयी है. पानी की समस्या के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. किसी बच्चे को प्यास लगने पर वह दूसरे बच्चे को साथ लेकर पानी लाने चला जाता है. इससे हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है. शिक्षक, बच्चों व अभिभावकों ने प्रखंड प्रशासन से अविलंब चापानलों की मरम्मत कराने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: चतरा शहर का एकमात्र बाईपास सड़क पूरी तरह गढ्ढो में हुआ तब्दील
