: शाम होते ही शराब पीने वालों का लग जाता है जमघट इटखोरी. परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के टूटे व जर्जर चहारदीवारी का निर्माण कार्य छह माह बाद भी शुरू नहीं हुआ है. संवेदक द्वारा बुनियाद खोदकर छोड़ दिया गया है. बुनियाद खुदाई के बाद कार्यस्थल पर न तो संवेदक आये और न ही विभाग के अधिकारी. यह कार्य शिक्षा विभाग द्वारा कराया जा रहा है. टूटी हुई चहारदीवारी के कारण छात्राएं असुरक्षित व असहज महसूस करती हैं. इसके अलावा स्कूल परिसर शराबियों व नशेड़ियों का अड्डा बना रहता है. शाम होते ही गांजा व शराब पीने वालों का जमघट रहता है. मालूम हो कि पिछले साल बरसात में स्कूल की चहारदीवारी गिर गयी थी. इस संबंध में प्रधानाध्यापक विनीत कुमार ने कहा कि स्कूल परिसर में रखे बेंचों को तार से घेरकर रखना पड़ रहा है. छात्राओं को काफी परेशानी होती है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को कई बार जानकारी दी गयी है.
छह माह बाद भी विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण नहीं हुआ शुरू
शाम होते ही शराब पीने वालों का लग जाता है जमघट
