चतरा में 751 श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, बुद्ध नदी से जल लेकर पहुंचे मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर

चतरा के मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में सावन सप्तमी महोत्सव के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली गई.इसमें 751 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जानें पूरी खबर.

चतरा. पत्थलगड्डा प्रखंड के नावाडीह बाजोबार स्थित मोरशेरवा पहाड़ी मंदिर में सावन सप्तमी महोत्सव को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी. गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 751 श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालु बोल बम, हर हर महादेव, जय भोले, जय भंडारी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे.

श्रद्धालु मंदिर से करीब दो किमी दूर बुद्ध नदी पहुंचे, जहां कलश में जल भरकर कई गांवों का भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचे. इसके बाद मंदिर में कलश स्थापित किया गया. तीन दिवसीय महोत्सव के तहत मंगलवार को अखंड हरिकीर्तन और बुधवार को सावन सप्तमी मनायी जायेगी.

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें: Jungle Patrol: गश्ती में नहीं जाने पर जुर्माना! ग्रामीणों के लिए क्या है नियम? | Giridih | Jharkhand

इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ भक्ति जागरण का भी आयोजन होगा. मौके पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, मुखिया कंचन देवी, मेघन दांगी, रमेश ठाकुर, उमेश यादव, रामचंद्र दांगी, राजेश दांगी, बलराम दांगी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें: क्या छात्र आंदोलन और माइंस बिल पर एक्शन लेगी सरकार? CM हेमंत सोरेन ने बुलाई कैबिनेट मंत्रियों की बैठक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >