मयूरहंड. थाना प्रभारी राहुल दुब्बे ने गुरुवार को सोकी गांव से अवैध रूप से बालू लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. जब्त ट्रैक्टर को थाना लाया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर के विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई की जायेगी.
सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने की शिकायत
पत्थलगड्डा. प्रखंड के बरवाडीह गांव में बन रही पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों ने संवेदक पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल व कार्य में मनमानी का आरोप लगाया है. सड़क का निर्माण डीएमएफटी मद से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चतरा के माध्यम से लगभग 22 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सहायक अभियंता व कार्यपालक अभियंता महेश कुमार से की है. कार्यपालक अभियंता ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क का निरीक्षण करेंगे. अनियमितता पाये जाने पर संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.