रैयतों को अधिकार से नहीं किया जा सकता वंचित : प्रेम

आम्रपाली परियोजना से विस्थापितों की बैठक

आम्रपाली परियोजना से विस्थापितों की बैठक टंडवा. आम्रपाली परियोजना से विस्थापित कुमरांग कला में ग्रामीणों की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता सीसीएल के सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटु सिंह व संचालन सुदन गंझू ने किया. बैठक में ग्रामीणों ने हक अधिकार को लेकर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया. पांचों गांव की गोसाईं स्थान में होने वाली विस्थापन पुनर्वास समिति व चयनित प्रतिनिधि की बैठक होगी, जिसकी सूचना ग्रामीणों को कुमरांग कला के पुनर्वास समिति के सदस्य घर घर जाकर सूचित करेंगे. बैठक से पूर्व ग्रामीण कुमरांग कला स्कूल के पास एकत्रित होकर एक साथ सभा स्थल पर पहुचेंगे. इसके अलावा ट्रांसपोर्टिंग, बेरोजगारी, ब्लास्टिंग, प्रदूषण व ट्रांसपोर्टिंग सड़क समेत अन्य समस्या का समाधान को लेकर सीसीएल प्रबंधन व एनसीसी कंपनी को सौंपा जायेगा. यदि कंपनी गंभीरता से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान का प्रयास नहीं किया जायेगा, तो भविष्य में कुमरांग कला के ग्रामीण किसी भी तरह का सहयोग सीसीएल और कंपनी को नहीं करेगी. प्रेम विकास ने कहा कि ग्रामीणों के अधिकार में वे हमेशा खड़े रहेंगे. कहा कि सीसीएल प्रबंधन हो या आउटसोर्सिंग कंपनी ग्रामीणों के अधिकार से कोई वंचित नहीं कर सकता है. मौके पर अमलेश दास, अरविंद सिंह, प्रकाश राणा, सुजीत सिंह, विशाल कुमार, बोधो राणा, संदीप कुमार, राजेश, गणेश समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >