बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प

जिले के सभी प्रखंडों में मना भाजपा का स्थापना दिवस

जिले के सभी प्रखंडों में मना भाजपा का स्थापना दिवस चतरा. तपेत स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में सोमवार को पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने भाजपा का झंडा फहराया. साथ ही कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. इसके बाद बैठक की गयी, जिसमें वक्ताओं ने भाजपा के गठन पर अपने-अपने विचार रखे. पूर्व जिलाध्यक्ष रजनीकांत सिन्हा ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन देश सेवा के लिए किया गया था. पूर्व विधायक किशुन कुमार दास ने कहा कि हमें गर्व है कि हम सभी इस पार्टी का कार्यकर्ता है. नरेंद्र मोदी हमारे नेता हैं. सभी कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से कार्य कर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने की बात कही. कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों व चौक-चौराहोंं पर पार्टी का झंडा लगाया. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह ने किया. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर आर्य, कपिल पासवान, अमित साहू, सत्येंद्र दांगी, प्रेमचंद्र यादव, गणेश सिंह, देवंती देवी समेत कई उपस्थित थे. सिमरिया. सिमरिया व बगरा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त व मजबूत बनाने पर बल दिया. कार्यकर्ताओं ने हर गांव में जाकर आम लोगों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया. मौके पर मंडल अध्यक्ष दामोदर गोप, महिला मंडल अध्यक्ष शकुंतला देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दयानिधि सिंह, लखन प्रसाद साहू, अक्षयवट सिंह, लीलाधर महतो, उपेंद्र सिंह, परमेश्वर यादव, नरेश साव, जागेश्वर प्रसाद कुशवाहा समेत कई उपस्थित थे. पत्थलगड्डा. प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया. इस मौके पर सुभाष चौक स्थित केशव भवन परिसर में मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पार्टी का झंडा फहराया. कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता व पार्टी के संस्थापकों के चित्रो पर पुष्पांजलि अर्पित कर की. मौके पर महामंत्री तिलेश्वर राणा,सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, मनीष सिंह, हरिश दांगी, ब्रजेश सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, मनोज गिरी, कामेश्वर दांगी, उपेंद्र दांगी समेत अन्य उपस्थित थे. गिद्धौर. भाजपा का स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया. साथ ही पार्टी के संस्थापकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सुनील कुमार राणा, बबलू कुमार साव, विकास कुमार, राजेश कुमार राजू, विनोद दांगी, दशरथ दांगी, अमीर दांगी, राकेश कुमार समेत कई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >