सभी विभाग अपने-अपने कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट ऑनलाइन करें : डीसी

आकांक्षी जिला प्रगति की समीक्षा

: आकांक्षी जिला प्रगति की समीक्षा चतरा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सोमवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटरों की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, आधारभूत संरचना तथा कौशल विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई. उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कार्यों की प्रगति के अनुरूप ऑनलाइन मॉड्यूल में एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करें, ताकि जिले की उपलब्धियां राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हो सकें. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को लंबित प्रविष्टियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. मयूरहंड प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया. साथ ही सिविल सर्जन को टीबी मरीजों के शत-प्रतिशत निबंधन, स्क्रीनिंग और संबंधित मॉड्यूल्स में डेटा अद्यतन शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. मौके पर डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सीएस डॉ सत्येंद्र कुमार सिन्हा, डीइओ दिनेश कुमार मिश्र, डीएसई रामजी कुमार, डीएओ गौतम कुमार, डीएसडब्ल्यूओ रेणु रवि, डीपीओ शिशिर कुमार पंडित समेत कई कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >