खेल प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा, 57 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

चतरा के जलेद गांव में शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन ने खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया और 57 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की.

चतरा. शांति कृतनिश्चय सेवा फाउंडेशन की ओर से रविवार को जलेद गांव में खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में पांच से 15 वर्ष के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस दौरान बच्चो व अभिभावकों के बीच खेल के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहित किया गया. इस दौरान संस्था की ओर से 57 जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया.

इसमें चावल, आटा, दाल, हरा मूंग, मैगी पैकेट समेत अन्य सामग्री थेे. राशन का लाभ दिव्यांग, विधवा, महिला, बुजुर्ग व बच्चो व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारो को दिया गया. मुखिया तारकेश्वरी तुरी ने कहा कि यहां के युवाओं ने गांव को आदर्श गांव बनाने का संकल्प लिया है. फाउंडेशन के निदेशक सह अध्यक्ष बजरंग कुमार ने कहा कि खेल के माध्यम से छिपी प्रतिभा सामने आती है.

फाउेडशन की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जल संरक्षण, अंधविश्वास उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण व सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है. मौके पर सचिव मनीष कुमार, संयुक्त सचिव मोहित कुमार, मीडिया प्रभारी मो मोबारक, महिला व बाल स्वास्थ्य प्रभारी शोभा कुमारी, जलेद गांव के संयोजक गणेश गंझु, सदस्य विक्रांत कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मो. तसलीम

मो. तसलीम चतरा से 29 साल से प्रभात खबर के साथ जुड़े हैं. क्राइम रिपोर्टिंग, भ्रष्टाचार और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि है. निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करना इनकी पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >