पत्थलगड्डा में रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न

पत्थलगड्डा में रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न

पत्थलगड्डा. पत्थलगड्डा प्रखंड में रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंडप परिसर में रामनवमी पूजा महासमिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर भगवा ध्वज स्थापित लगाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कुमार उज्ज्वल, विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, जेएमएम नेता मनोज चंद्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता व महासमिति अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम में अनुप गिरी की टीम की बच्चियों, ग्लोरियस पब्लिक स्कूल व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने देशभक्ति व भक्ति गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, हरिश दांगी, सुधीर कुमार, महासचिव वासुदेव दांगी, संयोजक मुकेश दांगी, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश दांगी समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >