पेड़ों में रक्षा सूत्र बांध जंगल बचाने का संकल्प

प्रतापपुर के कई गांवों में चलाया गया विशेष अभियान

: प्रतापपुर के कई गांवों में चलाया गया विशेष अभियान प्रतापपुर. विश्व पर्यावरण पखवारा के तहत वन विभाग की ओर से मंगलवार को वन क्षेत्र के कई गांवों में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधने का अभियान चलाया गया. इस दौरान लिप्ता, सतबहिनी, रबदा, हिन्दिया, जमुआ, गेडे और गोडे गांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा गया और पर्यावरण बचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया. अभियान का नेतृत्व प्रभारी वनपाल संजय कुमार और श्वेत कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारी अमूल्य धरोहर हैं और इनके बिना मानव जीवन अधूरा है. पर्यावरण को सुरक्षित, स्वच्छ और हरा-भरा रखना हम सभी की जिम्मेदारी है. इस अभियान में वनकर्मियों और होमगार्ड के जवानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >