बारिश से धान की फसल बर्बाद, किसानों की बढ़ी चिंता

वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से किसानों की तैयार धान की फसल बर्बाद हो गयी.

जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से किसानों की तैयार धान की फसल बर्बाद हो गयी. धान के पानी में डूबे होने से उसमें अंकुर निकलने लगे हैं. वहीं आलू, टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, मिर्च आदि की खेती भी बर्बाद हो गयी है. वहीं कई इलाकों में आलू के साथ दलहन व तिलहन की फसलों के अंकुरित बीज मिट्टी में सड़ रहे हैं. किसान अपनी फसल की बर्बादी को देख मायूस है. सलैया पंचायत में लगभग 700 एकड़ धान की फसल बारिश में डूब गयी है. वहीं करेली बार पंचायत में एक हजार एकड़ में लगी टमाटर की खेती बारिश के पानी खराब हो रही है. ग्रामीणों के अनुसार धान की कटाई शुरू हो गयी थी. ऐसे में अचानक बारिश ने किसानों के मेहनत पर पानी फेर दिया. सलैया मुखिया मनोज कुमार पासवान व किसानों ने अंचलाधिकारी से क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >