बारिश के साथ ओलावृष्टि से गर्मी से मिली राहत

बारिश के साथ ओलावृष्टि से गर्मी से मिली राहत

चतरा. जिले में कई दिनो से पड़ रही भीषण गर्मी व लू से परेशान लोग मंगलवार को राहत की सांस ली. दोपहर में अचानक मौसम करवट ली. करीब दो-ढाई घंटे तक बारिश हुई. इस बीच ओलावृष्टि भी हुई. जिससे तापमान में अचानक गिरावट आयी. गर्मी से बेहाल लोगो को राहत मिली. मालूम हो कि इन दिनो जिले में 40 डिग्री सेल्सियस पार रहने के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्थ थे. सुबह आठ बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया था. अचानक मौसम के करवट बदलने के बाद लोगो ने राहत की सांसद ली. साथ ही ठंडी हवा का आनंद लिया. वहीं दूसरी ओर बारिश ने नगर पालिका का पोल खोल दिया. कई जगहों पर नाली का पानी सड़क पर बहने लगा. जिससे आवागमन करने में लोगो को दिक्कत हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >