चतरा. हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी की उपस्थिति में दो पत्रकारो के साथ की गयी मारपीट की घटना का द प्रेस क्लब चतरा ने निंदा किया. इसे लेकर जिला जनसंपर्क कार्यालय में अध्यक्ष विपिन सिंह की अध्यक्षता बैठक हुई. जिसमें कई पत्रकार उपस्थित थे. इस दौरान घटना पर गहरा आक्रोश जताया गया. स्वास्थ्य मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात नहीं. माफी नहीं मांगने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी. मंत्री के सभी कार्यक्रमो का बहिष्कार व मंत्रिमंडल से उन्हें बहिष्कार करने की मांग की गयी. आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की. ऐसा नहीं होने पर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने व विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी. मौके पर दीनबंधु, चंद्रेश शर्मा, सूर्यकांत कमल, सत्येंद्र मित्तल, परमानंद आर्य, रवि, जितेंद्र कुमार, सोनू भारती, शाहफहद अली, गौतम समेत अन्य उपस्थित थे.
पत्रकारों के साथ की गयी मारपीट की निंदा
पत्रकारों के साथ की गयी मारपीट की निंदा
