मस्जिद-ए-मामूर में तरावीह नमाज में हुआ कुरान मुकम्मल

शहर के मस्जिद-ए-मामूर चुड़ीहार मुहल्ला में मंगलवार देर शाम तरावीह नमाज का एक कुरान मुकम्मल हुआ. इस दौरान सबकी खुशहाली, देश व राज्य की तरक्की, अमन, चैन, शांति की दुआ मांगी गयी.

चतरा. शहर के मस्जिद-ए-मामूर चुड़ीहार मुहल्ला में मंगलवार देर शाम तरावीह नमाज का एक कुरान मुकम्मल हुआ. इस दौरान सबकी खुशहाली, देश व राज्य की तरक्की, अमन, चैन, शांति की दुआ मांगी गयी. तरावीह हाफिज दानिश आलम ने पढ़ाया. मौके पर हाफिज आफताब ने कहा कि साल के 11 माह में नेकियो का बदला अल्लाह फरिश्तों से दिलवाता हैं, लेकिन रमजान माह में जो नेकी करते हैं, उसका बदला अल्लाह खुद देते हैं. उन्होंने लोगों से रोजा रखने, कुरान की तिलावत करने व इबादत करने की बात कही. उन्होंने लोगो से रमजान में दिन का रोजा रखने और रात का तरावीह का नमाज एहतेमाम के साथ पढ़ने की बात कही. इस अवसर पर रशीद मियां, असलम मियां, असलम अंसारी, मो. युनूस, मो. एजाजुल, मो. मिन्हाज, मिसबाउल मियां, मो. शमीम, मो वसीम, मो संजर, मो साजिद उर्फ बाबू समेत काफी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >