मयूरहंड में अस्पताल पहुंचने वाली सड़क बदहाल, गड्ढों में तब्दील रास्ते से गुजरने को मजबूर गर्भवती महिलाएं

मयूरहंड पीएससी अस्पताल जाने वाली सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

मयूरहंड (चतरा). प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने वाली सड़क बन्हा मोड़ से अस्पताल मोड़ तक बदहाल हो गयी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गये हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से रास्ता तालाब में तब्दील हो गया है. इससे राहगीरों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

ममता वाहनों को हो रही सबसे अधिक परेशानी

खराब सड़क के कारण ममता वाहनों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इन वाहनों से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल लाया जाता है, लेकिन गड्ढों और पानी भरे रास्ते से गुजरने के दौरान उन्हें काफी परेशानी होती है. स्थानीय महिलाओं का कहना है कि कई बार अस्पताल पहुंचने से पहले ही गर्भवती महिलाओं को तेज प्रसव पीड़ा होने लगती है.

ये भी पढ़ें: पतरातू में PM आवास की सूची से 78 नाम हटाने पर विवाद, लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय में दिया आवेदन

रास्ते में प्रसव होने का भी दावा

स्थानीय लोगों के अनुसार, खराब सड़क के कारण अब तक कई गर्भवती महिलाओं का रास्ते में ही प्रसव होने की घटनाएं सामने आयी हैं. महिलाओं ने बताया कि सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसव पीड़ा बढ़ जाती है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है.

कई बार मांग के बाद भी नहीं सुधरी सड़क

ममता वाहन चालक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से कई बार जिला प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की गयी है. इसके बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और अस्पताल तक सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: दनुआ घाटी में फ्लाइओवर निर्माण की राह हुई आसान, NHAI को टेस्टिंग की मिली हरी झंडी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पिंटू कुमार राणा

पिंटू कुमार राणा वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ बतौर संवाददाता जुड़े हुए हैं. मयूरहंड क्षेत्र में पत्रकारिता के दौरान वे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सिंचाई, व्यापार और राजनीति से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है.

पिंटू कुमार राणा का मुख्य उद्देश्य पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता लाना, जनसमस्याओं को सामने लाना और संबंधित स्तर तक उनकी आवाज पहुंचाना है. स्थानीय मुद्दों की जमीनी पड़ताल और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >