भाजपा प्रत्याशी के जीत पर निकला जुलूस

सिमरिया से भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल दास की जीत पर जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता के नेतृत्व में आंबेडकर चौक से विजय जुलूस निकला

टंडवा. सिमरिया से भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल दास की जीत पर जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता के नेतृत्व में आंबेडकर चौक से विजय जुलूस निकला, जो पूरे नगर से होकर गुजरा. जुलूस में संजीव पांडेय, बबलू गुप्ता, पंकज राज, मुकेश साहू, कुलदीप दास, मिथलेश पांडेय, रंजीत गुप्ता, शशि चौरसिया, सुनील चौरसिया, अजय गुप्ता आदि अन्य शामिल थे. गिद्धौर. भाजपा प्रत्याशी कुमार उज्ज्वल की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ गिद्धौर मुख्य चौक से विजय जुलूस निकाला. जुलूस विभिन्नगांवों से होकर गुजरा. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जम कर आतिशबाजी की. साथ ही गुलाल उड़ा कर जश्न मनाया. मौके पर मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, महादेव दांगी, राकेश गुप्ता, बबलू साव, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >