चतरा के रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, 5 युवतियों समेत 10 हिरासत में

चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई छापेमारी में 5 युवतियों, 4 युवकों और रेस्टोरेंट मालिक के बेटे समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी से पूछताछ जारी है.

चतरा से दिनबंधु ठाकुर की रिपोर्ट

चतरा. शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में छापेमारी कर पांच युवतियों, चार युवकों व रेस्टोरेंट मालिक के बेटे समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया. सभी को पूछताछ के लिए सदर थाना लाया गया है.

जानकारी के अनुसार पुलिस को रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में छापामारी की. अचानक हुई कार्रवाई से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गयी. पुलिस ने मौके पर मौजूद युवक-युवतियों को हिरासत में लिया और रेस्टोरेंट मालिक के बेटे को भी पूछताछ के लिए थाना ले गयी.

छापेमारी के बाद पुलिस सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है.पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रेस्टोरेंट में किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता है या नहीं. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए साक्ष्य जुटा रही है. छापामारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन के अलावा सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज सहित कई पुलिस पदाधिकारी, महिला व पुरुष जवान शामिल थे. वहीं पुलिस की कार्रवाई के बाद शहर में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गयी है.

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि पांच युवतियों, चार युवकों और रेस्टोरेंट मालिक के बेटे को हिरासत में लेकर सदर थाना लाया गया है, जहां सभी से पूछताछ की जा रही है. साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिस्मफरोशी जैसे अनैतिक धंधे में संलिप्त होटल व रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.


ये भी पढ़ें: स्कूल की चारदीवारी में गड़बड़ी का आरोप, 67 लाख के काम में नींव से लेकर रिंग तक पर सवाल


ये भी पढ़ें: Ranchi: डेंगू-मलेरिया के बढ़ते खतरे के बीच सरकारी अस्पताल कितने तैयार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >