पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने छापामारी अभियान चलाते हुए दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

हंटरगंज. पुलिस ने छापामारी अभियान चलाते हुए दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कोसमाही गांव निवासी पप्पू कुमार यादव व ढोलिया गांव निवासी दिलचंद यादव शामिल हैं. थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि पप्पू पर बाइक चोरी व दिलचंद यादव पर एससी एसटी एक्ट का मामला दर्ज है. दोनों कई माह से फरार चल रहे थे. छापामारी कर दोनों को घरों से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया. छापामारी अभियान में थाना प्रभारी के अलावा कई पुलिस बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >