चतरा. सदर थाना क्षेत्र के मोकतमा रोड मर्दनपुर के समीप मोकतमा सीएसपी संचालक से 2.96 लाख रुपये लूट मामले के 15 दिन बीत गये हैं, इसके बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं. अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. सीएसपी संचालक लगातार थाना पहुंच कर मामले की जानकारी ले रहे हैं, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल रही हैं, जिससे सीएसपी संचालक हसोत गांव निवासी अरविंद कुमार परेशान हैं. बताया कि 13 अप्रैल को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तपेज शाखा व एटीएम से राशि निकाल कर अपने सीएसपी केंद्र मोकतमा जा रहे थे. इस दौरान एक बाइक से तीन अपराधियों ने पीछा कर पिस्टल की नोंक पर लूट लिया था. इस संबंध में सदर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया, लेकिन पुलिस अब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. सीएसपी संचालक ने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कराने की मांग की है. इस संबंध में थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की गयी है.
सीएसपी संचालक से 2.96 लाख की लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली

सीएसपी संचालक से 2.96 लाख की लूट मामले में पुलिस के हाथ खाली
Copied link
थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है.