: चतरा व जोरी में लोगों को दिलायी गयी तंबाकू निषेध की शपथ
चतरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान चौर मुहल्ला स्थित कठौतिया मंदिर के समीप लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गयी. पीएलवी लक्ष्मण कुमार व मो सनाउल्लाह ने कहा कि यह दिवस विशेष रूप से युवा पीढ़ी को एक गंभीर संकल्प लेने की प्रेरणा देता है. तंबाकू, सिगरेट या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि हंसते-खेलते परिवारों और युवाओं के भविष्य को भी अंधकार में धकेल देता है. इस दौरान लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलायी गयी. मौके पर पीएलवी मधुसूदन यादव, संतोष कुमार, संजय कुमार, किशोर प्रसाद यादव समेत अन्य उपस्थित थे.तंबाकू छोड़ने का संकल्प लें, स्वस्थ जीवन अपनायें : पीएलवी

तंबाकू छोड़ने का संकल्प लें, स्वस्थ जीवन अपनायें : पीएलवी
Copied link
चतरा व जोरी में लोगों को दिलायी गयी तंबाकू निषेध की शपथ