राजागढ़ सड़क पर कचरे का अंबार, ग्रामीण परेशान

प्रखंड मुख्यालय स्थित राजागढ़ सड़क में कचरे का भंडार है.

प्रतापपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित राजागढ़ सड़क में कचरे का भंडार है. इस कारण आवागमन करनेवाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लोगों ने कहा कि आसपास रहनेवाले लोगों व दुकानदारों द्वारा सड़क पर कचरा फेंका जाता है. इससे कचरे का भंडार लगा हुआ है. कचरा को जानवर सड़क में बिखेर देते हैं. सबसे अधिक परेशानी पैदल चलनेवाले लोगों को होती है. लोगों ने प्रखंड प्रशासन से सड़क पर कचरा फेंकने से रोकने व फेंके हुए कचऐ को साफ कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >