जिस पेंशन से चलता है घर, वही पांच माह से अटकी; वृद्ध और विधवा परेशान

सिमरिया प्रखंड में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना के लाभुकों को पांच महीने से राशि नहीं मिली है, जिससे वृद्ध और विधवाओं के सामने गहरा आर्थिक संकट है.

सिमरिया. प्रखंड क्षेत्र में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना के लाभुकों को पिछले पांच माह से पेंशन की राशि का भुगतान नहीं किया गया है. पेंशन नहीं मिलने से वृद्ध और विधवा लाभुकों की परेशानी बढ़ गयी है. लाभुक प्रतिदिन पेंशन की राशि आने की उम्मीद में बैंक का चक्कर लगा रहे हैं. बैंक पहुंचने पर राशि नहीं आने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है.

लाभुकों का कहना है कि पेंशन की राशि ही उनके जीवन-यापन का प्रमुख सहारा है. इसी राशि से वे खाद्य सामग्री, दवा और अन्य जरूरी सामान खरीदते हैं. पांच माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण कई लाभुकों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. खाने-पीने की सामग्री खरीदने में परेशानी के साथ बीमारी का इलाज कराने और दवा खरीदने में भी दिक्कत हो रही है.

एदला गांव की लाभुक मंजू देवी, सावित्री देवी, बिलमती देवी, सोमरी देवी, रेशमी देवी और कंदन महतो ने बताया कि कई माह से पेंशन नहीं मिलने के कारण घर चलाना मुश्किल हो गया है. बीमारी होने पर इलाज और दवा के लिए पैसे नहीं हैं. लाभुकों ने कहा कि यदि समय पर पेंशन की राशि मिलती, तो वे अपनी जरूरत के खाद्य सामान और दवाइयां खरीद सकते थे.

लाभुकों ने कहा कि वे लंबे समय से पेंशन मिलने का इंतजार कर रहे हैं. बैंक जाने के बावजूद खाते में राशि नहीं आने के कारण उन्हें बार-बार लौटना पड़ रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार से लंबित पांच माह की पेंशन राशि का जल्द भुगतान कराने की मांग की है, ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे वृद्ध और विधवा लाभुकों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >