चतरा. शहर के केसरी चौक स्थित खादी भंडार कांप्लेक्स में शुक्रवार को पैथकाइंड पैथोलॉजी सेंटर का उदघाटन किया गया. उदघाटन मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई, कान्हाचट्टी प्रमुख इंदु कुमारी, कैंडीनगर मुखिया अंचला कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि यहां आधुनिक तकनीक से जांच की जायेगी. मौके पर पैथोलॉजी के संचालक कौशल कुमार, सुजल कुमार, शिक्षक रमेश कुमार, अमित कुमार, नवल सिन्हा, उदय चंद्रवंशी, पारस मिश्रा, सुजीत कुमार, विक्रम मिश्रा, सोनू चंद्रवंशी, अविनाश कुमार, हेमंत, निखिल सहित अन्य उपस्थित थे.
केसरी चौक के समीप खुला पैथकाइंड पैथोलॉजी सेंटर
उदघाटन मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू भाई, कान्हाचट्टी प्रमुख इंदु कुमारी, कैंडीनगर मुखिया अंचला कुमारी ने संयुक्त रूप से किया.
