पैंथर इलेवन ने सिंदुवारी फाइटर को हरा कर खिताब जीता

पैंथर इलेवन ने सिंदुवारी फाइटर को हरा कर खिताब जीता

गिद्धौर. जीपीएल का फाइनल मुकाबला पैंथर इलेवन की टीम ने जीत लिया. सोमवार को जवाहरलाल नेहरू मैदान में खेले गये फाइनल में उसने सिंदुवारी फाइटर को सात रन से पराजित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 153 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी सिंदुवारी फाइटर की टीम 146 रन ही बना पायी. सिंदुवारी फाइटर की ओर से जितेंद्र यादव ने 23 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेली. मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जितेंद्र यादव व मैन ऑफ द मैच का खिताब राजेश राम को मिला. मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने विजेता टीम को 31 हजार नकद व ट्रॉफी, उपविजेता को 21 हजार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर अशोक शर्मा, मुखिया निर्मला देवी, कपिल कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, कृष्णा पासवान, बिनोद पासवान समेत कई थे. टूर्नामेंट को सफल मनाने में आयोजन कमेटी के अध्यक्ष प्रेम राणा, सचिव निरंजन दांगी, जितेंद्र भोगता समेत अन्य ने अहम भूमिका निभायी..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >