कृषकों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

बारीसाखी पंचायत भवन में गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र व जिला गव्य विकास के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया.

गिद्धौर. प्रखंड के बारीसाखी पंचायत भवन में गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र व जिला गव्य विकास के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इसमें उपस्थित किसानों को गो पालन व दूध उत्पादन की विशेष जानकारी दी गयी. साथ ही सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पशुधन योजना, गो पालन से जुड़े उन्नत तकनीक, उन्नत नस्ल का चयन, आहार, रोग व प्रजनन आदि की जानकारी दी गयी. मौके जिला गव्य विकास पदाधिकारी, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती, समाजसेवी प्रसादी पासवान, अजय रविदास, आरती देवी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >