एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत उन्नति सूचकांक कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

सिमरिया. प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत उन्नति सूचकांक कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख रोहन साहू, बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद, उप प्रमुख दामोदर गोप, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीएन प्रसाद उपस्थित थे. कार्यशाला में सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि शामिल थे. कार्यशाला का संचालन पंचायती राज प्रखंड समन्वयक नेहाल वारसी ने किया. कार्यशाला में पंचायत के विकास से संबंधित नौ मानकों पर चर्चा की गयी. साथ ही पंचायती राज के तहत पंचायत में किये जाने वाले विकास कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से पंचायत प्रतिनिधियों को बताया गया. इस दौरान सूचकांक में बेहतर स्थिति रखने वाले पंचायतों को पुरस्कृत किया गया. इसमें प्रथम बन्हे, द्वितीय सेरेनदाग व तृतीय सबानो पंचायत को दिया गया. अपने पंचायत में बेहतर कार्य करने वाले मुखिया सुधीर सिंह, नरेश साव और इफ्तेशाम प्रवीण को सम्मानित किया गया. कार्यशाला में उनके द्वारा पंचायत में किये गये कार्यों के बारे में लोगों को बताया गया. साथ ही इनसे प्रेरणा लेकर अन्य पंचायत में भी विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की अपील की गयी. पंचायत उन्नति सूचकांक के नौ विषय हैं, जिसमे गरीबी मुक्त व बेहतर आजीविका, स्वास्थ्य पंचायत, बाल हितैषी, पर्याप्त जल, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्म निर्भर आधारभूत वाली पंचायत, सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण और सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत, सुशासन वाली पंचाय और महिला हितैषी पंचायत शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >