कुंदा. थाना क्षेत्र के सिदकी मोड़ के समीप बुधवार को बाइक (जेएच 02 बीएम 8531) दुर्घटना में एक की मौत हो गयी. वहीं दो लोग घायल हो गये. मृतक की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के आराआतु गांव निवासी हेमनाथ गंझु (25) पिता संतोष गंझू के रूप में हुई. वहीं घायलों में मृतक के भाई अंश कुमार व सुरेंद्र गंझू शामिल है. घटना की सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम व घायलो को इलाज के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. जानकारी के अनुसार तीनो बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर कुंदा थाना क्षेत्र के चिलोई गांव जा रहे थे. इस दौरान उक्त तीखी मोड़ में बाइक अनियंत्रित हो गयी और एक पेड़ में जा टकरायी. जिससे हेमनाथ की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि घटना के जानकारी मृतक व घायलों के परिजनो को दे दी गयी है.
बाइक दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
बाइक दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
