आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचनाओं की जांच शुरू

रोस्टर बनाकर आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की जा रही है.

चतरा. जिले में सोमवार से आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचनाओं की जांच शुरू हो गयी. जांच अलग-अलग प्रखंडों में वरीय पदाधिकारी, सीडीपीओ, सुपरवाइजर द्वारा की जा रही है. रोस्टर बनाकर आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की जा रही है. आंगनबाड़ी केंद्र भवन की स्थिति, पेयजल की सुविधा, शौचालय, बिजली, बच्चों को मिलने वाले पोषाहार, गर्भवती, धातृ महिलाओं का पोषाहार, नियमित टीकाकरण समेत अन्य की जांच की जा रही है. कुछ दिन पूर्व आइसीडीएस की टीम चतरा आयी थी, आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच की, जिसमें कई कमियां पायी गयी थी. इसे देखते हुए केंद्रों की जांच की जा रही है. डीएसडब्ल्यूओ रेणु रवि ने कहा कि जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जायेगी. रिपोर्ट के आधार पर केंद्रों में सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. मालूम हो कि जिले के कई आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह जर्जर हो गये हैं. पेयजल व अन्य सुविधाएं नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >