पत्थलगड्डा. लेंबोईयां मंदिर गेट के पास लाखों रुपये की लागत से बनी पानी टंकी बेकार पड़ी है. दो साल से टंकी से जलापूर्ति ठप है. टंकी से तीन पंचायत के लगभग एक दर्जन गांवों के घरों में पाइप लाइन के माध्यम से जलापूर्ति की जाती थी. जिसमें पत्थलगड़ा, सिंघानी, बरवाडीह, तेतरिया, लेंबोइया, नोनगांव, बंदरचुआं, गोपीपुर, बनवारा आदि गांवों में कुछ दिनों तक जलापूर्ति हुई, लेकिन इसके बाद से पेयजलापूर्ति ठप है. टंकी बनने से ग्रामीणों को पेयजल की समस्या का समाधान होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन कुछ दिन ही लोगो को टंकी का लाभ मिला. इसके बाद से बेकार पड़ी हुई है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से पानी टंकी को पुन: चालू कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है.
लाखों की लागत से बनी पानी टंकी का नहीं मिल रहा लाभ
दो साल से टंकी से जलापूर्ति ठप है.
