चतरा. कांग्रेस नेता निशांत प्रकाश जायसवाल को कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. उनका मनोनयन कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया. प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर निशांत प्रकाश जायसवाल ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया.
संगठन को मजबूत करने की कही बात
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे. उन्होंने संगठन को मजबूत करने और ओबीसी समाज के हितों को मजबूती से उठाने की बात कही.
कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई
उनके मनोनयन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप, वरीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, राजवीर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षित चित्रांश आदि ने बधाई दी.
