: एक माह पूर्व हुई थी नैयना परवीन की शादी प्रतापपुर. मुख्यालय स्थित विधायक मुहल्ला में बुधवार शाम नवविवाहिता नैयना परवीन (19) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह गुलजार साई की पत्नी थी. नैयना परवीन की शादी एक माह पूर्व हुई थी. जानकारी के अनुसार, शादी के बाद पति-पत्नी सामान्य जीवन बिता रहे थे. बुधवार शाम गोलगप्पा खाने व खिलाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी. इसके बाद पति घर से बाहर निकल गया. इसी दौरान महिला ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के सहारे आत्महत्या कर ली. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और आसपास के लोगों को संदेह हुआ. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया. अंदर महिला को फंदे से लटकता देख घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को चतरा भेज दिया. नवविवाहिता की मौत के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. बताया जाता है कि मृतका का पति टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है.
गोलगप्पा खाने को लेकर कहासुनी के बाद नवविवाहिता ने लगायी फांसी

गोलगप्पा खाने को लेकर कहासुनी के बाद नवविवाहिता ने लगायी फांसी
Copied link
एक माह पूर्व हुई थी नैयना परवीन की शादी