कुआं से मिला नवजात शिशु का शव

सूचना मिलते ही बीडीओ राहुल देव व थाना प्रभारी शिवा यादव दल बल के साथ पहुंचे.

गिद्धौर. बांय गांव के एक कुआं से पुलिस ने मंगलवार को नवजात शिशु का शव बरामद किया है. सूचना मिलते ही बीडीओ राहुल देव व थाना प्रभारी शिवा यादव दल बल के साथ पहुंचे. कुआं से नवजात शिशु का शव निकाला गया. थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है. ग्रामीणों ने बताया गया कि कुआं के आसपास चरवाहे मवेशी चरा रहे थे. दुर्गंध आने पर चरवाहे कुआं के पास पहुंचे, तो देखा कि नवजात शिशु का शव कुआं में है. घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी. प्राचार्य

चतरा. राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मंगलवार को चतरा कॉलेज परिसर में पौधरोपण सह पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर कॉलेज परिसर को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया. योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी अतुल अनुराग तिर्की ने कहा कि वर्तमान समय में जब ग्लोबल वार्मिंग एक वैश्विक समस्या के रूप में खड़ा है, तब पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण को संतुलित रखना अति आवश्यक है. प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार झा ने पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों से पौधरोपण करने की बात कही. मौके पर डॉ एल्विन बाखला, डॉ हेमंत मिश्रा, डॉ बिस्मिल्लाह खान, डॉ नंदकिशोर शुलभ, प्रो विवेक आशीष बाखला, प्रो अमित प्रवीण तिग्गा, प्रो चंद्रकांत कमल समेत कई उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >